पडरौना तहसील में बैठक करते लेखपाल। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। सदर तहसील स्थित लेखपाल भवन में सोमवार को लेखपाल संघ की बैठक हुई। इसमें लेखपालों ने सदर एसडीएम पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किए।
लेखपाल संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव ने कहा कि सदर एसडीएम ऋषभ देशराज पुंडीर छोटी-छोटी सरकारी कार्यों को लेकर लेखपालों को स्पष्टीकरण जारी कर दे रहे हैं। आरोप लगाया कि विभागीय बैठक में एसडीएम लेखपालों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।
एसडीएम तहसील कार्यालय में बैठने के बजाय अपने आवास से ही अधीनस्तों के लिए निर्देश जारी करते हैं।
इसके बाद लेखपालों ने सर्वसम्माति से एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।
इस दौरान कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, शंभुदयाल सिंह, कन्हैया प्रसाद, मनीष पांडेय, रामदर्शन शर्मा, संजय पाल आदि मौजूद रहे।