फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Wed, 06 May 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में जंगल शाहपुर सचिवालय सभागार में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रमिक सुविधा केंद्र के तरफ से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लल्लन यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने की और संचालन रामवृक्ष गिरी ने किया। मुख्य अतिथि भुवन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 9 मई को दीवानी न्यायलय परिसर कुशीनगर स्थान-पडरौना में लगने वाले लोक अदालत की जानकारी दी।
विज्ञापन

रामवृक्ष गिरी ने श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय, जीवन सुरक्षा, हीट वेभ और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं और श्रम पंजीयन तथा श्रमिक सुविधा केंद्र के सेवाओं की जानकारी दी।
पैरा लीगल वैलेंटियर सबनम ने महिलाओं और पुरुष के समान और न्यूनतम मजदूरी पर चर्चा की। इस अवसर पर राजू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अमिताभ श्रीवास्तव, पवन कुमार, मुस्तफा अंसारी, ज्योति पाण्डेय, विजय मिश्रा, सकलैंन अंसारी, इद्रीश मंसूरी, शंभू राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें