जोकवा बाजार। क्षेत्र के धुनवालिया गांव में चल रहे भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा के दौरान पांडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा।कथा वाचक पंडित राजेश शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान का जन्म होते ही कारागार के सभी ताले खुले गए। इसके बाद पिता ने उन्हें मथुरा से वृंदावन पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा विस्तार से सुनाई। संवाद