फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीखें विपरीत हालात में सुरक्षा के गुर’

Fri, 08 Dec 2017 12:00 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘सीखें विपरीत हालात में सुरक्षा के गुर’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। पूर्वांचल इंटरमीडिएट कॉलेज सिकटा तथा स्वर्गीय रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल कुबेरस्थान में बृहस्पतिवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में सीओ सदर और महिला थाने की एसओ ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और आत्मरक्षा के गुर भी बताए।
विज्ञापन
सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि छात्राओं को आत्म सुरक्षा का हुनर सीखना चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें। महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने छात्राओं से कहा कि सबसे पहले खुद को शक्तिशाली समझने की आदत डालें। जब तक महिलाएं खुद को निर्बल और असहाय समझती रहेंगी, उन पर अत्याचार होता रहेगा।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन 1090 तथा डायल 100 पर फोन करें। कुबेरस्थान थाने के एसओ अमित कुमार राय ने महिलाओं की जागरूकता पर जोर दिया। इस दौरान पूर्वांचल इंटरमीडिएट कॉलेज सिकटा के प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव, स्वर्गीय रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, विश्वनाथ, सत्येंद्र पांडेय, शशि श्रीवास्तव, सेन प्रताप सिंह, दुर्गा दयाल त्रिपाठी, शंभू मिश्रा, अजय सिंह, धनंजय तिवारी, एसआई मोहन प्रसाद, महिला कांस्टेबल संस्कृति गिरी, सीमा गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक व काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें