फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर पलटने से फोरलेन पर जाम

Thu, 07 Dec 2017 11:56 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कंटेनर पलटने से फोरलेन पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रहसू बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर मधुरिया इंटर काॅलेज के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर में एक कंटेनर का पहिया पंक्चर हो गया। इसकी वजह से अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। संयोग अच्छा था कि कंटेनर के नजदीक कोई दूसरा वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कंटेनर पलटने की वजह से लेन पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब 12 बजे बाइक लदा कंटेनर हरिद्वार से बिहार के दरंभगा जिले को जा रहा था। फोरलेन पर मधुरिया इंटर काॅलेज के सामने कंटेनर का एक पहिया पंक्चर होने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर कंटेनर सड़क पर पलट गया। संयोग अच्छा था कि कंटेनर के चालक व खलासी को भी चोट नहीं आई। अगल-बगल कोई दूसरा वाहन नहीं होने की वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उधर, पंक्चर होने के बाद डिवाइडर से टकराकर कंटेनर पलटने की वजह से इस लेन पर आवागमन रुक गया। जानकारी होने पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम व मधुरिया पुलिस चौकी प्रभारी रमेश पुरी मौके पर पहुंचे और क्रेन से कंटेनर को किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें