फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद-बीज को उपलब्ध कराने के लिए सौंपा पत्रक

Wed, 10 Sep 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौपकर गुणवत्ता पूर्ण खाद बीज को समय से उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष आनंद तिवारी ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण खाद ,बीज ,रसायन की उपलब्धता हो जिससे किसानों को खेती करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। खाद, बीज व अन्य रसायन में मिलावट खोरी बंद हो। खराब पड़े नलकूप का मरम्मत कर संचालित किया जाए जिससे किसानों को सिचाई के लिए पानी मिल सके।नहरों व माइनरों को समय से हेड से टेल तक सफाई कराई जाए जिससे सिंचाई के समय परेशानी न हो।अधिकारियो व कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर किसानों के हित में कार्य करने को प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि कुशीनगर में लगभग 1200 किसानों को सम्भा धान के बीज के नाम पर गलत बीज देने की जांच कर मुआवजा दिया जाए दोषी के विरुद्व कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर राजेश मणि त्रिपाठी,श्रवण खरवार,अशोक मिश्रा,दीनानाथ मिश्रा, पवन पांडेय, हरिशंकर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें