फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रुई के बीच बिहार ले जाई जा रही 28 हजार बोतल शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी तेज हो गई है। तस्कर अलग-अलग तरकीब अपनाकर शराब की खेप बिहार पहुंचाने में लगे हैं। यूपी की सीमा से बिहार में होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए बिहार मद्य निषेध की टीम सक्रिय है।
विज्ञापन

टीम ने सोमवार की देर रात बलथरी चेक पोस्ट पर रुई की आड़ में गोरखपुर से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। टीम ने कुल 28,026 बोतल शराब बरामद की है। बिहार के गोपालगंज जिले के मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि मद्य निषेध विभाग की टीम सोमवार की देर रात यूपी से बिहार की सीमा में आने वाले मार्गों पर शराब तस्करी की जांच कर रही थी। इसी दौरान हाईवे के बलथरी चेकपोस्ट के पास रुई लदा एक ट्रक यूपी से बिहार की ओर आता दिखा। टीम ने संदेह के आधार पर रुई लदे ट्रक को रोक कर जांच की तो ट्रक पर रुई के बीच अंग्रेजी शराब की बोतलें लदी मिलीं।
पकड़े गए ट्रक में 750 एमएल की 4065 बोतलें, 375 एमएल की 7224 बोतलें, 180 एमएल की 16737 बोतलें बरामद हुईं। तस्करी कर बिहार भेजी जा रही शराब की खेप के साथ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के मझझमपुर (बेलडंगहा) निवासी दाऊद नबी को गिरफ्तार किया गया। टीम की पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी दाऊद नबी ने बताया कि रुई की आड़ में छिपाकर तस्करी कर शराब की खेप गोरखपुर से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें