फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लक्ष्मीगंज के युवक की हिमाचल में हत्या

Mon, 13 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दहाउर गांव निवासी इंद्रासन पासवान के 40 वर्षीय बेटे रामरक्षा पासवान की करवाचौथ के दिन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दोस्त से विवाद में हत्या हो गई थी। इसकी जानकारी इसी शहर में रहने वाले उनके बड़े भाई हरीलाल पासवान को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई। रामरक्षा पासवान का शव रविवार को दहाउर गांव उनके घर पहुंचा तो परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक परिजनों के मुताबिक रामरक्षा चार महीने पहले कमाने के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गए थे।
वहां करवाचौथ के दिन साथ में रहने वाले एक दूसरे साथी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, वह छड़ की राड से मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े भाई हरीलाल पासवान आवश्यक कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव लेकर घर आए। पति का शव देखकर पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मीरा को एक तरफ पति के खोने का दुख था तो वहीं बेटी की शादी किए जाने की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें