कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के करनपट्टी निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के पर शनिवार रात घर में घुस कर गहने व नकद रुपये चोरी करने की शिकायत तमकुहीराज पुलिस से की है। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मामले को संदिग्ध मान रही है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के करनपट्टी निवासी सुनील शाह की तहरीर के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात चोर घर में स्थित उसके भाभी के कमरे में दाखिल हुए और गहने व एक हजार नगद रुपये चोरी कर भाग गए। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने डायल 112 व तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया मामले कि की प्रारम्भिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। संवाद