फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम से निजात के लिए वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 18 Mar 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या को लेकर तहसीलदार महेश कुमार को ज्ञापन देते अधिवक्ता।स्र
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। एनएच चौराहे पर लग रहे जाम से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कस्बे की मुख्य सड़क पर जाम से निजात के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेताया कि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील बार संघ के मंत्री अमरनाथ सिंह व पूर्व मंत्री अजय राय की अगुवाई में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार महेश कुमार से मिला। ओवरब्रिज चौराहे के अलावा मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम समेत अन्य समस्याओं की चर्चा की गई। वकीलों ने बताया कि हाइवे चौराहे पर परिवहन निगम की बसें, ठेले और टेंपो सड़क पर ही खड़े होते हैं। इसके चलते यहां यातायात व्यवस्था बाधित होती है। जब बड़े मालवाहक वाहन वहां से गुजरते हैं, तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। जाम से राहगीरों के अलावा दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने हाईवे चौराहे पर स्थायी पुलिस पिकेट के साथ ही मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें