फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे माध्यमिक के 100 मेधावी

Wed, 18 Mar 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे जिले के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। शैक्षिक भ्रमण के लिए चयनित विद्यार्थियों को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर ले जाया जाएगा। इस भ्रमण के दौरान व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षण श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देश पर विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के तहत मेधावी विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं/औद्योगिक संस्थानों के भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना का विकास करना है, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में विज्ञान के सिद्धांतों को समझ सकें तथा प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकें। इसमें माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के कुल 100 मेधावी विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को वैज्ञानिक शोध कार्यों, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं नवाचारों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायक व्याख्यान भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें