फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उपनिबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में बुधवार को भूमि रजिस्ट्री से जुड़े मामलों को लेकर अधिवक्ताओं और उपनिबंधक के बीच नोकझोंक हो गई। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने कार्यालय में हंगामा करते हुए उपनिबंधक पर भूमि रजिस्ट्री करने के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बार संघ के मंत्री अमरनाथ सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की तरफ से प्रस्तुत की गई भूमि रजिस्ट्री में बिना किसी ठोस कारण के कमी बताकर वापस कर दिया जाता है। इसके बाद वही दस्तावेज कथित रूप से दलालों के माध्यम से आसानी से पंजीकृत कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से न केवल अधिवक्ताओं का अपमान हो रहा है, बल्कि आम जनता भी आर्थिक शोषण का शिकार बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि रजिस्ट्री के दौरान अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों से अतिरिक्त धन की मांग की जाती है। उपनिबंधक कार्यालय में दलालों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पारदर्शी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हंगामे के दौरान बार संघ के पदाधिकारियों और उपनिबंधक जितेंद्र कुमार मिश्र के बीच तीखी बहस भी हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे डीएम से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। उधर उपनिबंधक जितेंद्र कुमार मिश्र ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सभी रजिस्ट्रियां शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार की जाती हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता या धन उगाही का आरोप तथ्यहीन है। इस दौरान आरएन पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, मार्कंडेय वर्मा, अभिलाष श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, अजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें