हाटा। तहसील के अधिवक्ता रामेश्वर दुबे के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज बार एसोसिएशन तहसील इकाई हाटा के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक कर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की बैठक में कहा गया कि अधिवक्ता रामेश्वर दुबे के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। बैठक में एसडीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग का निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय की अगुवाई में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम योगेश्वर सिंह से मिला। ज्ञापन देकर दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने पुलिस को विधि के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर अपना नाराजगी जताया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बार एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करेगा।