फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का बुधवार को सीएमओ कार्यालय से शुभारंभ हुआ। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना। इसके साथ ही उन्होंने संचारी रोग से संबंधित रोगों से बचाव और साफ-सफाई के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे रोगों के बारे में जानकारी ली जाएगी इसके प्रसार को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर उप मुख्य चिकित्साधिकारी वेक्टर बार्न डिजीज डाॅ. सोहन गुप्ता, एसीएमओ डाॅ. महेंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. वीके सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें