फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लटके तार ने ले ली जान, एसडीओ ने कहा- भेजा गया है प्रस्ताव

Thu, 20 Nov 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। आबादी क्षेत्र में ढीले हाईटेंशन तार दुर्घटना को दावत दे रहे है। यह क्षेत्र के गांव सेंदुआर के टोला तेलिनिया में मंगलवार को देखने को मिला। महेन्द्र निषाद सामान उतारते समय करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के बगल से हाईटेंशन तार काफी लटका हुआ है। विभाग के कर्मचारियों को यह दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सुकरौली बिजली निगम के एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि पुराना पोल व तार होने के कारण पोल की दूरी 80 से 90 मीटर की बनी हुई है। इसके चलते वहां तार हल्का लटका हुआ है। अब नया पोल जो लग रहा है। उसकी दूरी 50 से 60 मीटर की है। पुराने लगे पोल जहां तार लटका हुआ है उसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें