पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु, व्यापार बन्धु व श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तहसील स्तर पर 5-5 एकड़ भूमि उद्योग स्थापना के लिए उद्योग विभाग को देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सबसे पहले मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, मुसहर बस्ती, जंगल बेलवां की इकाई स्थल और मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर, सठियांव, फाजिलनगर तक जाने के लिए सड़क निर्माण करने की मांग की गई।
इसी तरह सुभाषितम इंडस्ट्रीज मालूडीह कसया ने निर्वाध बिजली आपूति करने, युवा उद्यमी योजना के तहत बैंकों में लंबित करीब पांच आवेदन आदि की जानकारी दी गई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले के उद्योगों को कैसे प्रमोट करने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से इंडस्ट्रीज भूमि की कमी के वजह से नहीं लग पा रहे हैं। इस लिए सभी तहसीलों में की गई चिन्हित भूमि पांच- पांच एकड़ की शीघ्र ही उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।