फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली उपकेंद्र के लिए चिह्नित की जमीन

Tue, 11 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। कौवासार में प्रस्तावित बिजली उपकेंद्र के निर्माण के लिए सोमवार को जमीन की पैमाइश हुई। विधायक की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने जमीन का सीमांकन किया। उपकेंद्र के निर्माण के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार होने वाले फॉल्ट की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसडीओ चंदन सिंह और जेई अजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास कराया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उपकेंद्र का निर्माण एसपीएम कंस्ट्रक्शन, गोरखपुर द्वारा कराया जाएगा। इस दौरान अजय गोविंद राव, सूरज गोविंद राव, संतराज कुशवाहा, दिनेश पाल, आशुतोष पांडेय, शिब्बन शर्मा, अनिल कुशवाहा, शैलेश दुबे, विकास तिवारी, मोनू, बलवंत, रविंद्र दुबे, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें