फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मथौली में नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और नगरपालिका की टीम ने की कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन


कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के मथौली में शुक्रवार को प्रशासन ने नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगरपालिका परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
राजस्व अभिलेखों के अनुसार मथौली स्थित गाटा संख्या 354 की करीब 0.073 हेक्टेयर भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए तहसीलदार धर्मवीर सिंह को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को राजस्व और नगरपालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटवाकर उसे मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान हल्का लेखपाल आलोक श्रीवास्तव, अजय दुबे, नगरपालिका कर्मचारी कामोद पांडेय, हरेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें