फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 से नहीं चलेगी लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन

Thu, 13 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर पिछले साल से विस्तार के साथ चल रही लालकुआं- कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अवधि 15 नवंबर को पूरा हो जाएगी। इसके बाद इस ट्रेन के संचालन पर ब्रेक लग सकता है। इसके पहले भी समय पूरा होने के बाद रूट की दो स्पेशल ट्रेनों को रेलवे द्वारा स्थायी किया जा चुका है। क्षेत्र के लोगों ने इस ट्रेन को भी नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 13 मार्च 2024 से लगातार समय विस्तार के साथ 05059/05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से किया जा रहा है। इसकी अवधि 15 नवंबर पूरा होने वाली है। लोगों का कहना है कि इस ट्रेन का संचालन समय पूरा होने के बाद 15 के बाद इसके संचालन पर ब्रेक लग सकता है। लोगों का कहना है कि यह ट्रेन इस रूट की सबसे अधिक लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन है।
इससे उतराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड होते हुए पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता तक लोग यात्र करते हैं। ट्रेन के संचालन होने से लोगों को लालकुआं, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बरौनी, जसीडीह, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर व कोलकाता तक की यात्रा आसान हो गई है। इस रूट पर सप्ताह में दो दिन छपरा से आनंद विहार टर्मिनल व आनंद विहार टर्मिनल से छपरा तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन और सप्ताह में एक छपरा से अमृतसर व अमृतसर से छपरा तक चलने वाली 15135/15136 छपरा- अमृतसर स्पेशल ट्रेन को पहले रेलवे की तरफ से स्थायी व नियमित किया जा चुका है। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, राजेश सिंह, नीरज जायसवाल, राहुल सोनी, निर्मल अग्रवाल आदि ने ट्रेन के संचालन को स्थाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें