फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाॅलीबाल में लक्ष्मीपुर और कबड्डी में पड़री की टीम बनी विजेता

Sun, 03 Mar 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। श्री बापू राम इंटर कॉलेज लमकन में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से वाॅलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में लक्ष्मीपुर और कबड्डी प्रतियोगिता में पड़री की टीम विजेता घोषित हुई, उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पडरौना ब्लॉक 10 टीमों ने प्रतिभाग किया था। वाॅलीबाल (बालक वर्ग) में लक्ष्मीपुर की टीम ने पड़री को हराकर विजेता रही। जबकि, कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में ग्राम सभा लमकन को हराकर पड़री की टीम विजेता बनी। कबड्डी (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता में लक्ष्मीपुर ग्राम की टीम पड़री को हराकर विजेता घोषित हुई, जबकि खो-खो (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता में ग्राम बंगाली पट्टी ने ग्राम लमकन को हराया। अंत में अतिथि महात्मा कुशवाहा ने विजेता और उपविजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।इस दौरान देवेंद्र कुशवाहा, चंचल प्रसाद कुशवाहा, सुग्रीव कुशवाहा, लवली सिंह, अर्पिता कुशवाहा, नींबू कुशवाहा, ज्योति राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें