फाजिलनगर। क्षेत्र के जोगिया में जोगिया यूथ क्लब की तरफ से आयोजित आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें लखीमपुर खीरी की टीम ने दिल्ली की टीम को हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने लखीमपुर खीरी के खिलाड़ी सुहैल को वेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
शनिवार को खेले गए इस फाइनल मैच के पहले हाफ में लखीमपुर खीरी की टीम ने दो गोल मार कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे हाफ के अंतिम क्षण में दिल्ली के टीम केवल एक गोल मार पाई। इस तरह लखीमपुर खीरी की टीम 2-1 से विजेता घोषित हुई। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि आलमगीर ने ट्राॅफी और नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। मैच के रेफरी मकसूद आलम रहे, जबकि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन मैतुल मस्ताना ने किया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नितांत सिंह, इसराइल अंसारी, भुनेश्वर राय, बैतुल्लाह, अनुभव राय, संजय कुशवाहा, डलू अली, हरेंद्र गुप्ता, मिनहाज अंसारी, कौशल किशोर सिंह, तौकीर, चंद्रदीप कुशवाहा, कुतुबद्दीन आदि मौजूद रहे।