फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लाइलाज बना जाम...सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

Tue, 22 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के गंडक नहर पुल पर लगा जाम। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। शहर में जाम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इस जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस कोई ठोस प्लान नहीं बना पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में शहर में मुख्य नहर, तहसील गेट व सुबाष चौक पर प्रतिदिन जाम की समस्या राहगीरों के लिए यात्रा मुश्किल बना रही है। राहगीरों ने कहा कि अगर शहर में जाम न होता तो मुख्यालय पहुंचने या मुख्यालय की तरफ से आने में परेशानी नहीं होती। सोमवार को नगर के सुबाष चौक से मुख्य नहर तक अधिक जाम रहा। इस जाम में फंस लोग घंटे भर बाद ही निकल पाए। कप्तानगंज से जरूरी कार्य से जिला मुख्यालय जा रहे राघवेंद्र ने कहा कि यह जाम लोगों के परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

घर से यह सोचकर निकले थे कि सुबह चलेंगे तो जल्दी कम खत्म कर वापस आ जाएंगे, लेकिन यहां तो एक घंटे जाम में लग गया। अब जिला मुख्यालय पर पता नहीं कार्य हो पाएगा की नहीं। महेश ने बताया कि मेडिकल कालेज में रिस्तेदार भर्ती है। खाना लेकर जा रहे हैं। लेकिन जाम व तेज धूप के कारण लग रहा है कि यह भी खराब हो जाएगा। शहर में प्रतिदिन जाम लगता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शहर के मनोज ने बताया कि नगर के मुख्य नहर पर चारो तरफ से वाहन आते हैं। इसमें सबसे अधिक वाहन मुख्यालय जाने व मुख्यालय आने वालों की भीड़ रहती है। सावन का महीना चल रहा है। सोमवार को कुबेरस्थान जाने के लिए श्रद्धालुओं की भी भीड़ थी। सभी लोगों को अपने गनतव्य तक जाने में परेशानी हुई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार के दिन सभी कर्मचारी व सावन में श्रद्वालुओं की भीड़ बढ़ जाती है इससे शहर में थोड़ी देर जाम की समस्या हुई थी। लेकिन बात में जाम हटवा दिया गया था। इसके लिए जरूरी तैयारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें