फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन माह में तैयार होगा लेबर अड्डा श्रमिकों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में उद्यमियों, व्यापारियों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की संयुक्त बैठक हुई। डीएम संजय चौहान ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने श्रमिकों की सुविधा के लिए लेबर अड्डे का निर्माण तीन माह में पूरा कराने को कहा। साथ ही गुड़ उद्योग इकाई तक जाने वाले संपर्क मार्ग से एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाकर आवागमन शुरू कराने का निर्देश दिया।
बैठक में जई छपरा, नौरंगिया स्थित मेसर्स नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की गुड़ उद्योग इकाई तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण का मामला उठा। डीएम ने नायब तहसीलदार को चकरोड की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने और रास्ता चालू कराने का निर्देश दिया। नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी करने का भरोसा दिया। दुदही के मिनी औद्योगिक आस्थान सरगटिया करनपट्टी में बिजली आपूर्ति शुरू कराने का मुद्दा भी उठा। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गुणवत्ता जांच के संबंध में पत्र भेजा गया है। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अधिकारियों को वाराणसी स्थित क्वालिटी सेल से समन्वय स्थापित कर जांच जल्द पूरी कराने और ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया। वहीं, रामपुर बगहां स्थित खट्टर एडिबिल्स की बिजली आपूर्ति की समस्या दूर होने पर इस प्रकरण को एजेंडे से हटाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद-एक उत्पाद और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक और बैंकर्स को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। जीबीसी-5 के तहत विभागों को आवंटित निवेश लक्ष्यों और निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें