फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से फोन पर ही बीवी को दे दिया तलाक

विज्ञापन
कुशीनगर में तीन तलाक के बाद बहू को चेक देकर फोटो खिंचवाते ससुर। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सऊदी अरब से फोन पर ही बीवी को दे दिया तलाक
विज्ञापन

ससुर ने पंचायत में डेढ़ लाख के दो चेक थमाकर रिश्ता खत्म होने का किया एलान
पीड़िता के मायके वालों ने थाने में दी तहरीर, सीओ बोले- जांच कर होगी विधिक कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के युवक ने सऊदी अरब से फोन पर ही गुरुवार को अपनी बीवी को तलाक दे दिया। ससुर ने पंचायत में डेढ़ लाख के दो चेक थमाकर फोटो खींचने के साथ रिश्ता खत्म होने का ऐलान कर दिया। घटना से पीड़िता और उसके मायके वाले परेशान हैं। शुक्रवार को पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ नवीन कुमार नायक ने तहरीर मिलने की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में खड्डा क्षेत्र के जखिनिया गांव की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता फातिमा खातून पुत्री अहमद अली की शादी नेबुआ नौरगियां क्षेत्र के शोभा छपरा गांव के तराबुद्दीन पुत्र अब्दुल रहीम के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी में करीब चार लाख रुपये खर्च किया था। इसके लिए खेत गिरवी रखना पड़ गया था। शादी के बाद चार माह बाद तराबुद्दीन सऊदी अरब चले गए। कभी घर आते भी तो उसकी उपेक्षा करते रहे और झारखंड की एक महिला का फोटो दिखाकर उसके साथ शादी की बात कर उसे प्रताड़ित करते रहते। सास-ससुर, ननद और पति के मामा-मामी भी उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। यहां तक आंख में तेजाब डालने की धमकी भी देते है। सब कुछ बर्दाश्त करके किसी तरह वह जीवन चला रही थी। पहली अगस्त को ससुर अब्दुल रहीम ने बातचीत करने के लिए पति का फोन उसे थमाया। उधर से तराबुद्दीन ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। अब कोई रिश्ता नहीं होने का जिक्र किया। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जानकारी होने पर बेटी की ससुराल शोभा छपरा गांव पहुंचे तो पंचायत बुलाई गई। उसमें डेढ़ लाख रुपये के दो चेक फातिमा खातून के हाथ में थमाते हुए फोटो खींचा गया और पहले से लिखे स्टांप पेपर पर फातिमा खातून का अंगूठा लगवाकर रिश्ता खत्म करने का एलान कर दिया गया। शुक्रवार को पीड़िता के पिता अहमद अली ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर विवाहिता के ससुर अब्दुल रहीम ने पहले तो बताया कि फोन पर बेटे ने तीन तलाक दिया है। बाद में पलटते हुए कहा कि छुट्टा-छुट्टी का कागज बना है। दोनों एक साथ नहीं रहेंगे। सीओ नवीन कुमार नायक ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें