फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: बदमाशों ने शराब की दुकान के मुनीब को मारी गोली, नकदी से भरा बैग लेकर भागे

Tue, 15 Mar 2022 08:50 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, तमकुहीराज (कुशीनगर)

सार

राजनारायण रात में दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गए। राजनारायण के अनुसार, बैग में लगभग एक लाख रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
अस्पातल में इलाज कराते घायल मुनीब औरउनसे पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेड़िया बाजार में शराब की दुकान के एक मुनीब को सोमवार की रात तकरीबन पौने दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने घर जाते समय रास्ते में गोली मार दी। गोली उनके पेट के नीचे लगी बताई जा रही है। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


तिनफेड़िया बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की एक दुकान के मुनीब राजनारायण (62) रात में दुकान बंद कर घर जा रहे थे। दुकान से करीब 200 मीटर आगे बढ़े थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट के नीचे हिस्से के पास लगी और वह गिर पड़े। तब तक बदमाश उनका बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब एक लाख रुपये थे।

विज्ञापन

तरयासुजान थाने के प्रभारी एसओ का कहना है कि बैग में केवल कागजात थे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जुट गए और उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तरयासुजान थाने के प्रभारी एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें