खड्डा। खंड शिक्षा अधिकारी व नायब तहसीलदार की संयुक्त जांच में एक प्राइवेट प्राथमिक स्कूल बिना मान्यता संचालित होता पाया गया। स्कूल सील करते हुए प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद टीम तीन और स्कूलों पर पहुंची जो भनक मिलते ही बंद कर फरार हो गए। इन स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान व नायब तहसीलदार, खड्डा पुलिस के साथ करदह गांव स्थित उज्ज्वल एकेडमी पहुंचे। जांच में स्कूल बिना मान्यता का संचालित होता मिला। बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल को सील कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रबंधक/प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए बच्चों को नजदीक के सरकारी स्कूल में नामांकन कराने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। संवाद