कसया। मंगलवार को दोपहर में जोकवा के धुनवलिया मोड़ पर बाइक और कार की टक्कर में घायल बाइक सवार अलीशाद को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को अपने घर अन्ध्या टोला हतवा थाना कसया जनपद कुशीनगर लेकर आ गए।
बुधवार सुबह मौत की सूचना मिलने पर चौरा खास के थाना प्रभारी मय फोर्स के अन्ध्या टोला हतवा पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने का हवाला देकर पीएम से इन्कार कर दिया।
चौरा खास के थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। थाना प्रभारी कसया भी कुछ देर में मय फोर्स मौके पर पहुंचे। गांव के संभ्रांत लोगों के समझाने-बुझाने पर परिजन घंटों बाद पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। बाद में चौराखास थाने की पुलिस शव को पीएम के लिए ले गई।