तरकुलवा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के जिगना गांव के रहने वाले अलाउद्दीन ने अपनी बेटी शाहिदा खातून 35 की शादी वर्ष 2022 के जनवरी माह में तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में अमीन के बेटे मुनीर से की थी। छह माह पहले मुनीर विदेश कमाने चला गया।
रात में भोजन करने के बाद शाहिदा खातून अपने कमरे में सो गई, जबकि सास शाहिद बानो उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर अपने साथ अलग कमरे में सो गईं। रात में दो बजे के लगभग शाहिदा खातून की बच्ची तनीज फातिमा को भूख लगी तो सास बहू को जगाने गईं। फाटक खोल करके देख तो वह फंदे से लटक रही थी।