पडरौना। पडरौना डिवीजन से जुड़े उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली निगम की ओर से सोमवार से जिले के तीन स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इसमें उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करने के साथ लोड की क्षमता भी बढ़वा सकते हैं।
एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि सोमवार को सब डिवीजन पडरौना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए पडरौना छावनी, सब डिवीजन खड्डा के उपभोक्ताओं के लिए खड्डा टाउन, सब डिवीजन कुबेर स्थान के लिए दुबौली बाजार, सब डिवीजन विशुनुपरा के लिए खांव खड्डा, नौरंगियां के लिए खैरी में शिविर लगाए जाएंगे। मंगलवार को सब डिवीजन पडरौना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए तिलक चौक,,सब डिवीजन खड्डा के लिए अहिरौली, सब डिवीजन कुबेरस्थान के लिए पिपराजाटमपुर, सब डिवीजन विशुनुपरा के लिए बड़हरागंज, नौरंगियां के लिए बरवारतनपुर में शिविर लगाए जाएंगे।
बुधवार को सब डिवीजन पडरौना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए विशुनपूरा, सब डिवीजन खड्डा के लिए छितौनी, सब डिवीजन कुबेरस्थान के लिए कुबेरस्थान बाजार, सब डिवीजन विशुनुपरा के लिए भैरोगंज, नौरंगियां के लिए सूरजनगर में शिविर लगाए जाएंगे। इसमें बिजली उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने के साथ ही अपनी लोड की क्षमता भी बढ़वा सकते हैं।