फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : पंचायत में दी थी धमकी, नहीं माने तो हत्या

Wed, 09 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल की हत्या के मामले का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ऑनर किलिंग में शामिल किशोरी के चचेरे भाई, भाभी, पिता और चचेरे भाई के मृतक के दो नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चचेरे भाई ने पहली बार दोनों साथ पकड़ा। इसके बाद पंचायत में युवक को दोबारा साथ दिखने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घर पर आकर किशोरी को पीटा भी।
बावजूद इसके एक साथ जीने-मरने की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को घटना से दो दिन पूर्व गांव के एक मांगलिक कार्यक्रम में चचेरा भाई ने फिर एक साथ देख लिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह भी आक्रोशित हो गए। किशोरी को लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर शव घर में छिपा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद धोखे से युवक को बुलाकर ईंट से प्रहार कर मौत की नींद सुला दी। स्कूटी से अपने नाबालिग दोस्तों की मदद से देर रात घर से कुछ देरी पर ले जाकर आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के फंदे से दोनों का शव लटका दिया था। पुलिस ने दो बाल अपचारी समेत पांच लोगों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि युवक और किशोरी के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध था। पिछले महीने दोनों एक साथ दिखे तो दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई और किशोरी के घर वालों ने उन्हें दूरी बढ़ाने को कहा। पंचायत में किशोरी के चचेरे भाई ने युवक को दोबारा साथ नजर आने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
30 जुलाई की रात को गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम था। आरोपी चचेरा भाई दोनों को एक साथ मिलते हुए देख लिया। इस पर घर वालाें ने एक जुलाई को किशोरी को दिन में डांट फटकार लगाई और युवक से नहीं मिलने को कहा। इस पर किशोरी मानने को तैयार नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर चचेरे भाई ने गांव के रहने वाले प्रेमी के दो नाबालिग दोस्तों, किशोरी के पिता और भाभी के साथ मिलकर किशोरी की घर में हत्या कर दी। इसके बाद उसी दिन शाम को साजिश के तहत युवक को बुलाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
रात में स्कूटी से अपने दोस्तों के साथ चचेरा भाई दोनों शव को घर से कुछ दूरी पर ले गया और आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से दोनों के शव को रस्सी से बांध कर पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें