फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामणि निवासी की विवाहिता ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गड़हिया चिंतामणि निवासी अब्दुल अंसारी की बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी अहमद अंसारी के साथ हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज के रुपये, गहने आदि देकर बेटी का विवाह किया। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार बातचीत के बाद भी ससुराली दहेज की मांग लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिए।
पति बार-बार तलाक की धमकी देता रहता है। विवाहिता ने सास समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसएचओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तीन महिला समेत पति अहमद अंसारी, ससुर सनीफ अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, गुड्डू अंसारी, आबिद अंसारी व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें