फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही पर जल्द ही गाज गिर सकती है। नवंबर 2025 में मेडिकल काॅलेज से बच्चा चोरी होने के बाद से ही इन पर कार्रवाई की चर्चा चल रही है। इस बीच बुधवार को अचानक उनके निलंबन की खबर फैल गई। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अमले और मेडिकल काॅलेज में दिनभर यह बात चर्चा में रही। हालांकि देर शाम तक न तो निलंबन के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई और न ही इसकी पुष्टि हो सकी। प्राचार्य से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह इस समय बाहर है। इस बारे में पता नहीं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने भी इस बारे में किसी जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक भाजपा विधायक के करीबी व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से डॉ. आरके शाही के निलंबन को लेकर एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसके बाद यह सूचना तेजी से फैल गई। हालांकि कुछ समय बाद वह फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी गई, जिससे मामले को लेकर असमंजस और गहरा गया। पूरे दिन कॉलेज परिसर में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र इस खबर को लेकर चर्चा करते रहे, लेकिन देर शाम तक शासन या कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें