फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DM की मानवीय संवेदना: दूसरी बार पहुंचे गांव, जमीन पर बैठ परिजनों से ली पूरी जानकारी,बोले-टीमें कर रहीं निगरानी

Tue, 02 Dec 2025 06:20 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पिपरा खुर्द गांव में दो मासूमों की मौत के बाद सोमवार को मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनकी मानवीय संवेदना देखकर गांव के लोग आश्चर्यचकित रह गए। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर राजकुमार के घर पहुंचे तो देखा कि परिवारजन दरवाजे पर चटाई बिछाकर बैठे हैं। यह देखकर जिलाधिकारी ने किसी कुर्सी की मांग नहीं की, बल्कि स्वयं जमीन पर चटाई पर बैठ गए। गांववालों से बोले- ये चूहों से फैलने वाली बीमारी है। टीमें निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार संग बैठकर पूरी जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा खुर्द के टोला गुलहरिया में बुखार से पीड़ित होने पर दो मासूम की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उस ग्रामीण क्षेत्र में लगातार निगरानी के साथ संक्रमण से संबंधित समस्याओं को भी खंगाल रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर के साथ अन्य प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान गांव में स्वास्थ्य विभाग ने 56 से अधिक बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 14 बच्चों का ब्लड सैंपल मौके पर ही लिया, जिसे मेडिकल कालेज जांच के लिए भेजा गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पीड़ित परिवार के पास बैठकर उनकी समस्याओं और दर्द को समझा। 

ग्रामीणों  से कहा की कोई घबराने की जरुरत नहीं है और यह बीमारी छूआछूत की नहीं है। यह जानवरों( चूहे) से फैलने वाला रोग है। मवेशियों को अपने आवासीय परिसर से दूरे रखे और नियमित साफ सफाई करने की लोगों से अपील भी की। 
विज्ञापन

डीएम ने परिवारजनों के अलावा लोगों से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को पिपरा खुर्द गांव में दो मासूमों की मौत के बाद सोमवार को मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनकी मानवीय संवेदना देखकर गांव के लोग आश्चर्यचकित रह गए। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर राजकुमार के घर पहुंचे तो देखा कि परिवारजन दरवाजे पर चटाई बिछाकर बैठे हैं।

यह देखकर जिलाधिकारी ने किसी कुर्सी की मांग नहीं की, बल्कि स्वयं जमीन पर चटाई पर बैठ गए और धैर्यपूर्वक परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि इस दौरान डीएम ने न केवल उनकी बात सुनी, बल्कि हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया। ग्रामीणों ने कहा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को इस तरह साधारण लोगों के बीच बैठकर दुख-सुख साझा करते देखना पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें