फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरान पड़ा जावेद का घर, घटना को याद कर सिहर जा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरान पड़ा जावेद का घर, घटना को याद कर सिहर जा रहे लोग
विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर)। कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर मुहल्ले में पटाखा विस्फोट के दूसरे दिन भी उदासी छाई रही। हादसे में झुलसे नौ लोग अस्पताल में हैं, जिनमें से तीन मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। चारों मृतकों को बुधवार की रात में ही मिट्टी दे दी गई। बृहस्पतिवार को दिन भर राजनीतिक कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों का आना-जाना लगा रहा।
बुधवार की सुबह पौने सात बजे जावेद के घर में हुए पटाखा विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि नौ लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसे रामसजन, अफसाना व शमा का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। शमा की हालत गंभीर बनी हुई है। नेहा, प्रियंका, चंदन, साहिल, चांदनी, सेराज व हसनैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हसनैन को इलाज के बाद बुधवार की रात ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। शेष छह लोगों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृत जावेद, पत्नी अनवरी, मां फातिमा व भतीजी नाजिया को बुधवार की रात में ही मिट्टी दी गई। मुहल्ले के लोगों व रिश्तेदारों ने रामजानकी घाट के बगल में स्थित कर्बला के कब्रिस्तान में रात करीब 10 बजे शवों को मिट्टी दी गई। घटना स्थल के बगलगीर सुभावती देवी, व्यास पटवा, शिवभोला, रामानंद चौधरी, परमानंद, शिवानंद चौधरी, कमरुद्दीन आदि के घरों में घटना के दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले। लोग घटना को याद करके सिहर जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि हादसे में कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। धमाके के बाद बारूद में लगी आग के चलते जो खौफनाक मंजर दिखा था, उससे अब तक डर लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें