पडरौना। निशांत हत्याकांड में पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आती थी और लंबे समय से बात हुई है। इसमें करीब छह महीने से कुंदन के संपर्क में होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस सीडीआर के अलावा अन्य साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना में अन्य कोई शामिल तो नहीं है। पुलिस अब कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा खंगाल कर पूरे संपर्क नेटवर्क की जांच में जुटी है। वहीं दोनों गांव में चौथे दिन भी पुलिस कैंप कर रही है। निशांत के परिजन सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं। कसया थाना क्षेत्र के नैका छपरा के अमरपुर टोला निवासी 22 वर्षीय निशांत सिंह की चाकू घोंपकर जुड़वनिया गांव में दो युवकों ने चार दिन पूर्व हत्या कर दिया था। इसमें निशांत का साथी कुंदन राजभर घायल हो गया।
पुलिस इस मामले मेें नौशाद समेत दो लोगों को जेल भेज चुकी है, लेकिन दो समुदाय से मामला होने के कारण तनाव चौथे दिन भी बरकरार है।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और पीएसी दोनों गांवों में कैंप कर रही है। रात में पुलिस की गाड़िया रूक-रूक कर आ रही हैं। वहीं निशांत के परिजन बेटे की हत्या से उबर नहीं पा रहे हैं। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि कि मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।