फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकुरहा से निर्मला, चिलुआ से रीता जीतीं

Tue, 23 Feb 2016 11:37 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम प्रधानाें के दो और ग्राम पंचायत सदस्यों के 12 पदों पर हुए मतदान के लिए मतगणना मंगलवार को हुई। इनमें कुकुरहा की ग्राम प्रधान के पद पर निर्मला देवी निर्वाचित घोषित की गईं। उन्हें 551 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी माया देवी को 318 वोट ही मिले।
विज्ञापन


इसी तरह सुकरौली ब्लॉक के चिलुआ गांव रीता देवी 205 वोटों से विजयी घोषित की गईं। उन्हें 442 वोट और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन को 237 वोट मिले। प्रधान के लिए दो गांवों में पड़े वोटों में कुल 19 मत अवैध पाए गए।


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि विशुनपुरा ब्लॉक की कुकुरहा सीट से निर्मला देवी और सुकरौली के चिलुआ गांव की सीट से रीता देवी निर्वाचित घोषित की गईं। उन्हाेंने बताया कि सेवरही ब्लॉक के खैरटवा गांव के वार्ड नंबर-दो से सैरुल, वार्ड नंबर-पांच से शांति और वार्ड नंबर-नौ से नगिया विजयी हुईं।
विज्ञापन



सुकरौली ब्लॉक के बगरादेऊर के वार्ड नंबर-आठ से जवाहिर, फाजिलनगर ब्लॉक के मधुरिया गांव के वार्ड नंबर-आठ से रेनू, भटवा के वार्ड नंबर-चार से गोपीचंद, भड़सरवा गांव के वार्ड नंबर-पांच से रजनीश, छह से कृपाशंकर, आठ से महेश और वार्ड नंबर-11 से नंदलाल विजयी रहे। उन्होंने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें