बरवा खुर्द के लोगों ने कोटेदार पर राशन वितरण के दौरान अनियमितता का आरोप लगाकर गांव के पंचायत भवन पर धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
रामकोला। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के बरवा खुर्द गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण के दौरान अनधिकृत रूप से धन वसूलने का आरोप लगाते हुए गांव के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को सुबह प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे प्रधान के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में शामिल गांववालों का आरोप था कि कोटेदार कार्डधारकों को राशन वितरण के दौरान प्रति कार्ड 50 रुपये पर अधिक मांगते हैं।
लोगों ने कोटेदार का लाइसेंस निलंबित करने की मांग की। उधर, प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर प्रधान हरिनारायन गोविंद राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांववालों को आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। प्रदर्शन में अनिरुद्ध, सुरेश, अंगद शर्मा, रिंकू, हरेंद्र सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।