फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 16 Mar 2016 11:02 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बुधवार को नारायणी नदी के पावन तट पर संत समागम एवं दीपदान कर महाआरती की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छितौनी। बगहा रेल पुल के पास बुधवार को नारायणी नदी के पावन तट पर संत समागम एवं दीपदान कर महाआरती की गई। महाआरती में शामिल होने के लिए नदी तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


इस मौके पर संत समागम भी हुआ। इसमें बुलहवापुरी के महंत बालक दास, जखनिया से दुबहिया बाबा, हनुमानगढ़ी से मोहन दास सहित काफी संख्या में संत पहुंचे।  नदी तट पर बुधवार को सुबह से श्रद्धालु एकत्र होने लगे थे।

संतों ने भी शिष्यों के साथ सुबह ही डेरा डाल दिया। बिहार के अलावा सालिकपुर, महदेवा, पनियहवा, बुलहवा, मलहिया, बोधी छपरा, रामपुर जंगल, नौतार जंगल, खड्डा के अलावा महराजगंज व आसपास के जनपदों से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नारायणी तट पर पूजन अर्चन के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


संतों का स्वागत सुरेंद्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर प्रवचन के दौरान त्यागीजी महाराज ने कहा कि यह नमामि गंगे का महोत्सव है। जिसमें पंच तत्वों में शामिल पवित्र जल मानव जीवन के   लिए काफी मूल्यवान है।

हिंदू ग्रंथों में इसका उल्लेख किया गया है।  इस कार्यक्रम का शुभारंभ खड्डा विधायक विजय दुबे, भाजपा नेता निलेश मिश्रा, हियुवा प्रभारी अजय गोविंद, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शुक्ला ने किया।नारायणी नदी के पावन तट पर दीपदान कर पूजा की गई
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें