फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बरवा खुर्द के लोगों ने कोटेदार पर राशन वितरण के दौरान अनियमितता का आरोप लगाकर गांव के पंचायत भवन पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के बरवा खुर्द गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण के दौरान अनधिकृत रूप से धन वसूलने का आरोप लगाते हुए गांव के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को सुबह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रधान के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में शामिल गांववालों का आरोप था कि कोटेदार कार्डधारकों को राशन वितरण के दौरान प्रति कार्ड 50 रुपये पर अधिक मांगते हैं।

लोगों ने कोटेदार का लाइसेंस निलंबित करने की मांग की। उधर, प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर प्रधान हरिनारायन गोविंद राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांववालों को आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। प्रदर्शन में अनिरुद्ध, सुरेश, अंगद शर्मा, रिंकू, हरेंद्र सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें