फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत, चार लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

11 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस हुए 66
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में सोमवार एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत दर्ज की गई। अब तक यहां 219 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। चार नए संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि 11 संक्रमित स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 2290 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया। 2647 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2643 निगेटिव और चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिलने वालों में सेवरही क्षेत्र से दो, तमकुही से एक और सुकरौली से एक व्यक्ति शामिल है। अब तक कराई गई 6,90,940 लोगों की जांच में 15,533 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 72 वर्षीय एक महिला की सोमवार को मौत दर्ज की गई। इसे लेकर अब तक जिले में 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सोमवार को 11 लोग स्वस्थ पाए गए। उन्हें लेकर कुल 15249 लोग ठीक हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.17 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें