फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की मौत, 87 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिव केस हुए 271, मृत एक महिला कप्तानगंज और दूसरी विशुनपुरा क्षेत्र की निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं जिले में 87 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। दूसरी लहर शुरू होने के बाद अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि कोरोना से संक्रमित दो महिलाओं का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इनमें 75 वर्षीय एक महिला विशुनपुरा और 65 वर्षीय दूसरी महिला कप्तानगंज थाना क्षेत्र की निवासी थी। शनिवार को इलाज के दौरान इन दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को 2505 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2418 निगेटिव और 87 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले व्यक्तियों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, तमकुही से चार, सेवरही से दो, रामकोला से चार, मोतीचक से एक, पडरौना से दस, खड्डा से चार, कसया से तीन, कप्तानगंज से 17, हाटा से छह, फाजिलनगर से छह, दुदही से 13 अन्य क्षेत्रों से 16 लोग शामिल हैं। अब तक कराई गई 398449 लोगों की जांच में 6052 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 18 मरीज शनिवार को स्वस्थ मिले। उन्हें लेकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 5717 हो गई है। अब तक 64 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है, जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 94.49 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें