फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सेे 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा ‘टीका उत्सव’

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सेे 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा ‘टीका उत्सव’
विज्ञापन

चार दिनों में 22 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर 11 अप्रैल से ‘टीका उत्सव’ शुरू हो रहा है। 14 अप्रैल तक मनाए जाने वाले इस उत्सव के दौरान 69 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इन चार दिनों में 22 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
कोरोना संक्रमण का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस महामारी को लेकर असावधानी और टीकाकरण में रुचि कम होने की वजह से अपेक्षा के अनुरूप टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इसमें तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री ने ‘टीका उत्सव% मनाने का निर्देश दिया है। 11 अप्रैल से शुरू होकर यह उत्सव 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर संपन्न होगा। इस अभियान में पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय और राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र तथा खड्डा क्षेत्र के शिवपुर मरचहा के केंद्र को छोड़कर कुल 69 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग सहित सभी सीएचसी और उनके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। उत्सव के दौरान 22 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीकाकरण केंद्रों के अलावा 12 एवं 13 अप्रैल को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण किया जाएगा। ताकि ग्रामीण अपने निकट के इन टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के निर्देश पर 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। इसमें 22 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इन चार दिनों में 69 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए 12 एवं 13 को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण होगा।
डॉ. संजय कुमार गुप्ता,
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें