फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
40 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस हुए 204
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले मेें शुक्रवार को 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 204 हो गए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम तक प्राप्त हुई सैंपल रिपोर्ट में 40 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले। ये लोग जो तमकुहीराज, पडरौना, सेवरही, खड्डा, मोतीचक, हाटा, कसया, फाजिलनगर, दुदही और कप्तानगंज क्षेत्र के निवासी हैं। इस तरह अब तक कराई गई 394319 लोगों की जांच में 5965 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 5699 लोग स्वस्थ हुए हैं और 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। 87 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम एस. राजलिंगम ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की ह्रै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें