मतदाता जागरुकता के लिए हुई पतंगबाजी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पतंगबाजी के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम ने खुद पतंग उड़ाया।
नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज, तपेश्वरी विद्या मंदिर, रीयल पैराडाइज एकेडमी सहित कई विद्यालयों के बच्चे अपने शिक्षकों के साथ यूएनपीजी कॉलेज के मैदान में पहुंचे, जहां पतंगबाजी के जरिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक उदयप्रकाश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल की मौजूदगी में डीएम शम्भु कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद उन्होंने गैसयुक्त गुब्बारे से बंधी पतंग उड़ाई, जिस पर मतदाता जागरुकता संबंधी श्लोगन लिखा हुआ। स्कूली बच्चों के बीच भी पतंगबाजी हुई। सभी बच्चों ने अपनी पतंगों पर मतदाता जागरुकता का श्लोगन लिखा था।
इस अवसर पर अनुप मिश्र, राकेश त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, शौकत अली, सतीश श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. अशोक सिंह, राकेश लाल श्रीवास्तव, महातम कुशवाहा, अमित चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।