फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मौत, लोगों हाइवे जाम किया

Fri, 26 May 2017 10:27 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, लोगों हाइवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा/ढाढ़ा। सुकरौली पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की दोपहर में एक साइकिल सवार की मिनी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के कुछ देर बाद तक मिनी ट्रक घटनास्थल के नजदीक ही खड़ा था, लेकिन पुलिस ने इस वाहन को नहीं पकड़ा। नाराज लोगों ने पुलिस चौकी के सामने हंगामा करते हुए फोरलेन पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद जाम तब समाप्त हुआ जब पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हाटा कोतवाली के गांव नाऊमुंडा निवासी 40 वर्षीय दीप पासवान दोपहर में साइकिल से अपने बहन के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर के कुस्मही बाजार जा रहे थे। तितला गांव स्थित सुकरौली पुलिस चौकी के सामने मिनी ट्रक की चपेट में आने से दीप पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद मिनी ट्रक के चालक ने कुछ देर तक अपनी गाड़ी पुलिस चौकी के सामने रोक रखी थी। हादसे की खबर सुनकर अन्य लोग तो आ गए, लेकिन पुलिस ने इन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं किया। तब तक वहां आसपास मौजूद लोग जुट गए और पुलिस पर ठोकर मारने वाले वाहन और चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहा बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

नाराज लोगों ने पुलिस चौकी पर रखे तख्त और अन्य सामान रख कर फोरलेन हाइवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने कई बार शव उठाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के कड़े विरोध के कारण पीछे हटना पड़ा। लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद हाटा कोतवाली पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें