फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लिवर की बीमारी को बता दिया किडनी में पथरी

Tue, 12 Mar 2024 11:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे में संचालित एक मेडिकल स्टोर संचालक और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक की मिलीभगत से सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली हनुमान सिंह निवासी युवक की किडनी में पथरी होने की गलत रिपोर्ट दे दी और इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल ली। इसी रिपोर्ट के आधार पर युवक गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने पहुंच गया। वहां कराई गई जांच में किडनी में पथरी नहीं निकली। डॉक्टर ने ऑपरेशन से इन्कार कर दिया। युवक ने अल्ट्रासाउंड केंद्र को कोर्ट से नोटिस भेजा है और आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली हनुमान सिंह निवासी इम्तियाज़ अंसारी (26) मिर्जापुर में रह कर पढ़ाई करते हैं। जनवरी में पेट में अचानक दर्द होने बाद अपने घर पहुंचे। युवक इलाज के लिए तमकुहीराज कस्बे में संचालित एक मेडिकल स्टोर संचालक के पास पहुंचा। मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों का इलाज कर रहा था और जांच के लिए कस्बा के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भेज दिया। युवक की जांच के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र ने युवक के किडनी में 14-16 मिमी की पथरी होने की जांच रिपोर्ट दे दी।
रिपोर्ट लेकर पीड़ित युवक मेडिकल स्टोर संचालक के पास पहुंचा तो उसने दवा से पथरी ख़त्म करने का भरोसा देकर इलाज शुरू कर दिया। कुछ दिन दवा खाने के बाद पीड़ित युवक अपना आपरेशन कराने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने युवक को चौबीस घंटे भर्ती रखने के बाद जब आपरेशन के लिए जरूरी जांच कराई तो, युवक की किडनी में पथरी नहीं दिखी, जबकि लीवर संबंधित बीमारी की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित युवक घर पहुंचा और पूरी बात बताई तो परिजनों को राहत मिली। पीड़ित युवक ने बताया किडनी में पथरी की जानकारी के बाद से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया था। रिश्तेदारों से उधार लेकर दवा इलाज के लिए रुपये खर्च किए गए, जबकि किडनी में पथरी नहीं थी। मेडिकल स्टोर संचालक और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक की सांठगांठ से इलाज के नाम पर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
0
-शिकायत अभी मेरे तक पहुंची नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो, जांच कराई जाएगी। अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट देना गंभीर बात है। -डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें