फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कमेटी घोषित

Tue, 12 Mar 2024 11:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्वाचन का काम पूरा हो गया है। बीते तीन मार्च को केवल जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ था। सोमवार को शेष पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह को जिला कार्यकारिणी का संरक्षक घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि श्री गांधी स्मारक इंटर काॅलेज हाटा के गोविंद प्रसाद वर्मा को जिलामंत्री, छितौनी के उदयराज शुक्ल को कोषाध्यक्ष, बोदरवार के भोलू पटवा को आय व्यय निरीक्षक चुने गए हैं। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप सिंह, मिथिलेश कुमार, यशवंत प्रसाद भारतीय, लक्ष्मी नारायण तिवारी, ब्रजभूषण सिंह, नीलम गुप्ता और संयुक्त मंत्री पद पर आनंद सिंह, मदन सिंह, योगेश विश्वकर्मा, अमित नाथ तिवारी, कुलदीपक सिंह व आरती देवी निर्वाचित घोषित किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगदीप सिंह, तारकेश्वर तिवारी, गुलाबचंद, नबी हसन अंसारी, दिलीप कुमार सिंह, संतोष कुमार पाठक, यशवंत सिंह, कमीक्षा नारायण मिश्र, राजेंद्र सिंह, अभिनव सिंह, अलाउद्दीन खान, सुरेंद्र सिंह, जयनाथ प्रसाद, राजेश कुमार सिंह व गजेंद्र प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें