फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर अपह्त युवक बरामद, बृहस्पतिवार रात को हुआ था अपहरण

विज्ञापन
अपहृत युवक के पिता से बात करते एएसपी। - फोटो : kushinagar
विज्ञापन
24 घंटे के अंदर अपह्त युवक बरामद, बृहस्पतिवार रात को हुआ था अपहरण
विज्ञापन

- दो थानों की पुलिस और एसओजी की टीम ने युवक को बरामद किया
शिकायत पर युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रहा संदीप, पिता चलाते हैं वेल्डिंग की दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। तीन दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार रात दावत में गए युवक संदीप (19) को अगवा कर 20 लाख की फिरौती मांगी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संदीप के तीन दोस्तों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 24 घंटे के अंदर ही दो थानों की पुलिस और एसओजी की टीम ने युवक को कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल से बरामद कर लिया। पिता वेल्डिंग का दुकान चलाते हैं। संदीप गोरखपुर के एक पैरामेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है।
हाटा नगर पालिका के वार्ड-25 (इंदिरा नगर) निवासी नारद गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे दो बाइक से तीन लोग घर आए और उनके बेटे संदीप को अपने साथ ले गए। संदीप ने जाने से पहले अपनी बहन को बताया था कि तीनों उसके दोस्त हैं। वह उनके साथ कप्तानगंज चौराहे के पास दावत में जा रहा है।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद संदीप के फोन से पिता के मोबाइल पर कॉल कर अपहरण की सूचना दी गई और संदीप को छोड़ने के बदले 20 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद फोन कट गया। घरवालों ने दोबारा फोन मिलाया तो नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाटा कोतवाली पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ पीयूष कांत राय ने कोतवाल जयप्रकाश पाठक से घटना की जानकारी ली और युवक के पिता से भी बातचीत की। इसके बाद युवक के तलाश के लिए टीम लगा दी गई। शुक्रवार रात को हाटा कोतवाली, कप्तानगंज थाने की पुलिस और एसओजी की टीम ने युवक को कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल से बरामद कर लिया। एसपी सचिंद्र पटेल हाटा कोतवाली में युवक से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें