फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक तहसील और पुलिस प्रशासन रहा बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
छह घंटे तक तहसील और पुलिस प्रशासन रहा बेखबर
विज्ञापन

- गंडक नदी में नाव में सवार 150 लोगों के फंसने का मामला
- डीएम-एसपी के पहुंचने पर सक्रिय हुए अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। बृहस्पतिवार की रात गंडक नदी में नाव में फंसे किसानों ने सकुशल घर पहुंचने के बाद अपनी आपबीती बताई। कहा छह घंटे तक तहसील और पुलिस प्रशासन के लोग इससे बेखबर रहे, जबकि नाव में फंसे लोगों में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

नदी में फंसे ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे वह लोग नाव में सवार हुए। उसके बाद मोटरचालित नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंची कि उसका इंजन फेल हो गया। इससे नाव वहीं फंस गई। ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। नाव चालक घंटों तक प्रयास करता रहा लेकिन सफलता नहीं मिली। नाव नदी की धारा में बहने लगी। चीख-पुकार सुनकर नदी उस पार मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन छह घंटा बीतने के बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। रात करीब 11 बजे इस बारे में डीएम एस. राजलिंगम को सूचना मिली तो तत्काल एसपी के साथ घटनास्थल पर रवाना हुए। उसके बाद आनन फानन में प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू हुआ। सुबह सात बजे तक ग्रामीणों को एनडीआरएफ व ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें