पडरौना। हाटा के इंदिरा नगर निवासी खुशी तिवारी ने हरियाणा के पटियाला में हुए अंडर-15 सब जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
बॉक्सिंग खिलाड़ी खुशी पांच से 10 अप्रैल तक हरियाणा के पटियाला में अंडर-15 सब जूनियर एशियाई चैंपियनशिप 55 किलो भार वर्ग में यूपी का प्रतिनिधित्व की थीं। उन्हें पुणे में 15 से 29 अप्रैल तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है। वहां से प्रशिक्षण लेकर उज्बेकिस्तान में पांच से 12 मई तक अंडर 15 सब जूनियर बालक एवं बालिकाओं का एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। संवाद